Anurag Kashyap Praises Mona in Kohrra 2: अनुराग कश्यप ‘कोहरा’ सीज़न 2 देखकर रो पड़े, बोले — “यह वर्ल्ड क्लास है, मिस मत करना”
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ कोहरा के दूसरे सीज़न की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस शो को देखते-देखते उनकी आँखों में आँसू आ गए।
अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर कोहरा की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने शो के डायरेक्टर सुदीप शर्मा और फैसल रहमान की खास तारीफ करते हुए लिखा कि सुदीप शर्मा भारत के पहले ऐसे शोरनर बन गए हैं जिन्होंने दो अलग-अलग शोज़ के दूसरे सीज़न को पहले से भी बेहतर बनाया है — पहले पाताल लोक और अब कोहरा।
उन्होंने मोना सिंह और बरुण सोबती की परफॉर्मेंस को “कैथार्टिक” यानी भावनात्मक रूप से राहत देने वाला बताया। कश्यप ने लिखा, “आखिरी एपिसोड तक पहुँचते-पहुँचते मैं रो रहा था। यह दो पहली बार डायरेक्ट करने वाले फिल्मकारों का काम है, यकीन नहीं होता।”
शो की कहानी, सिनेमेटोग्राफी, संगीत और अभिनय की भी उन्होंने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने नेटफ्लिक्स को भी बधाई दी कि उन्होंने शो की भाषा और उसके क्षेत्रीय मिज़ाज़ के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। कश्यप ने कहा, “यह शो अनमिस्टेकेबली वर्ल्ड क्लास है। इतनी अच्छी राइटिंग लंबे समय बाद देखी है। यह शो बहुत बड़ा होने वाला है।”
कोहरा सीज़न 2 को A Film Squad Production ने Act Three के सहयोग से बनाया है और यह 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ। इस सीज़न में मोना सिंह नई कमांडिंग ऑफिसर धनवंत कौर के रोल में नज़र आ रही हैं, जबकि बरुण सोबती अपने किरदार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के रूप में वापसी कर रहे हैं।
Discover. Learn. Travel Better.
Explore trusted insights and travel smart with expert guides and curated recommendations for your next journey.
