Iran Supreme Leader Khamenei Dead
Khamenei Killed in US-Israel Strikes — अमेरिका-इज़राइल के हवाई हमलों में खामेनेई की मौत की पुष्टि
अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, ईरानी सरकारी मीडिया ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले में खामेनेई के मरने की पुष्टि की और इसे ईरानी शासन के खिलाफ एक निर्णायक कदम बताया है।
हमले के दौरान ईरान ने कई वरिष्ठ अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के मरने की भी खबर दी है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने अब अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ “भारी” जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष और बढ़ने की आशंका है।
यह घटनाक्रम वैश्विक स्तर पर सुरक्षा चिंताओं और राजनैतिक अस्थिरता को प्रभावित कर रहा है, क्योंकि कई देशों ने इस हमले के खिलाफ आपात बैठकें बुलाईं हैं।
