Trisha Krishnan Viral Look
तमिल सुपरस्टार और नए मुख्यमंत्री Vijay के शपथ ग्रहण समारोह में जहां राजनीति और स्टार पावर दोनों का जबरदस्त मेल देखने को मिला, वहीं सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री Trisha Krishnan के लुक की हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके पारंपरिक अंदाज की तुलना Aishwarya Rai Bachchan के साल 2000 के आइकॉनिक लुक से कर रहे हैं।
चेन्नई में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल समारोह में त्रिशा ब्लू सिल्क साड़ी, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और गजरे से सजे बन में नजर आईं। उनका यह क्लासिक साउथ इंडियन अवतार इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने कहा कि उनका लुक ऐश्वर्या राय के पुराने रॉयल एथनिक स्टाइल की याद दिलाता है।
सोशल मीडिया पर खासतौर पर वह तुलना ट्रेंड करने लगी जिसमें ऐश्वर्या राय की शुरुआती 2000s की पब्लिक अपीयरेंस और त्रिशा की हालिया तस्वीरों को साथ शेयर किया गया। कुछ फैंस ने तो दोनों को “timeless beauty” तक कह दिया।
दिलचस्प बात यह रही कि समारोह के दौरान त्रिशा सिर्फ अपने फैशन की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने इमोशनल रिएक्शन को लेकर भी चर्चा में रहीं। विजय के भाषण के दौरान उनका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
विजय के मुख्यमंत्री बनने का यह समारोह पहले ही ऐतिहासिक माना जा रहा था, लेकिन त्रिशा कृष्णन के वायरल लुक ने इस इवेंट को एंटरटेनमेंट और फैशन वर्ल्ड में भी बड़ी चर्चा का विषय बना दिया।
🌟 Celebrity
